जौनपुर : पत्रकार को पितृशोक, परिवार में पसरा मातम

जौनपुर : पत्रकार को पितृशोक, परिवार में पसरा मातम

# पत्रकार संघ कार्यालय पर दो मिनट का मौन रख दी गई श्रद्धांजलि

केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7 
                   क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नारायणपुर निवासी पत्रकार प्रवीण कुमार के पिता अशोक कुमार 64 वर्ष का दिल्ली स्थित पंत अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। निधन की सूचना मिलते ही पत्रकारों में शोक की लहर दौड़ पड़ी।
(फाइल फोटो)
गौरतलब हो कि प्रवीण कुमार अपने पिता अशोक कुमार को किडनी व लंग्स  की बीमारी के उपचार के लिये एक माह से दिल्ली में भर्ती कराये थे। सोमवार की दोपहर लगभग 12 बजे ब्रेन हैमरेज हो जाने से अशोक कुमार की मृत्यु हो गयी। निधन की खबर मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ पड़ी। वहीं पत्रकार संघ केराकत के कार्यालय में पत्रकारों ने शोकसभा आयोजित कर मृतक की आत्मा की शान्ति के लिये मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की गई।
बता दे कि सोमवार की दोपहर दिल्ली से उनका पार्थिक शरीर लेकर परिवार देर रात तक पैतृक आवास नारायणपुर पहुंच जायेगा। कल सुबह केराकत के बाबा घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस आशय की जानकारी प्रवीण कुमार ने दी। इस अवसर पर अध्यक्ष अमित सिंह, आरिफ अंसारी, फिरोज अंसारी, नरायन सेठ राही, दिलीप विश्वकर्मा, केतन विश्वकर्मा, दीपनरायण सिंह, पुष्पेन्द्र सिंह, अवनीश वर्मा, अरविन्द यादव, विनोद कुमार, अनूप शुक्ला, रामदास यादव सपन शुक्ला, पंकज सिंह, के साथ अन्य लोग उपस्थित रहे।
Previous articleजौनपुर : करोड़ो की लागत से बनी नहर एक साल में ही हुई ध्वस्त 
Next articleजौनपुर : शिक्षा के बगैर समाज का विकास असम्भव है- मौलाना कासमी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?