जौनपुर : करोड़ो की लागत से बनी नहर एक साल में ही हुई ध्वस्त
# जल निगम के अधिकारियों व ठेकेदारों की मिलीभगत से भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी नहर
# जफराबाद के पूर्व विधायक डॉ हरेंद्र सिंह के कार्यकाल में बनी थी नहर
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
जलालपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव में दस महीने पहले बनी 4करोड़ 23लाख 41हजार के लागत से बनी नहर व माइनर ध्वस्त हो गई है। गांव के ही शिशु सिंह ने बताया की दस महीने पहले नहर व माइनर का काम खत्म हो गया था। बीच में नहर व माइनर टूटने से पूरा खेत पानी से डूब गया है।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जब से बनी है तब से कोई भी सिंचाई नहीं हो पाया है। जब इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की गई तो उन्होंने कहा कि क्या आपके लिए खाली बैठे है। जब समय मिलेगा तब सही कराएंगे। जब बन रहा था तभी ठीकेदार से हम लोगो ने कहा कि आप घटिया सामग्री का प्रयोग क्यों कर रहे है। तो उसने कहा कि हम मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक को पैसे दिए है। जिसको शिकायत करनी है जाकर कर दो।

विदित हो कि बीते 7 नवंबर 2021 में जल संसाधन मंत्री महेंद्र सिंह द्वारा इस माइनर का विधिवत लोकार्पण किया गया था। ऐसे में बड़ा सवाल यह उठता है कि कुछ दिनों पूर्व बनी नहर टूट गई इसका क्या कारण है यह जांच का विषय हो सकता है। जहां एक तरफ सरकार अपने मंत्रियों विधायकों जनप्रतिनिधियों को लेकर और उनके कार्यों को लेकर बड़े-बड़े दावे कर रही है ऐसे में इस नहर का टूटना कहीं ना कहीं इनके कार्यों पर सवालिया निशान खड़ा कर रहा है। आखिर कब तक जनता का पैसा इस तरह बहता रहेगा एक बहुत बड़ा सवाल अपने आप में बनता जा रहा है।

















