जौनपुर पत्रकार संघ ने किया नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
# मेदांता के चिकित्सकों ने किया पत्रकारों का स्वास्थ्य परीक्षण
जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ के चिकित्सकों ने कलेक्ट्रेट स्थित जौनपुर पत्रकार संघ के सभागार में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया।शिविर का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि जफराबाद विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक डॉ. हरेंद्र सिंह ने फीता काटकर किया।

संघ के अध्यक्ष शशि मोहन सिंह क्षेम, महामंत्री डॉ. मधुकर तिवारी ने डा. हिमांशु पांडे, डा. नम्रता शुक्ला, डा. आरएन वर्मा को माल्यार्पण के साथ बुके और यथार्थ गीता की पुस्तक देकर सम्मानित किया।चिकित्सकों ने रक्तचाप, मधुमेह तथा श्वास से संबंधित रोगियों का परीक्षण करके उन्हें उचित परामर्श दिया।

उक्त अवसर पर रामदयाल द्विवेदी, अखिलेश तिवारी अकेला, प्रदीप सिंह सफायर, डॉक्टर भारदेंदु मिश्रा, लोलारख दुबे, राजीव पाठक, राजेश उपाध्याय, वीरेंद्र कुमार पांडेय, राजेश मिश्र, राजेश मौर्य, शशिराज सिन्हा, संघ की मछलीशहर इकाई अध्यक्ष अनिल पांडे, बदलापुर के अर्जुन शर्मा, मड़ियाहूं के राधा कृष्ण शर्मा और महामंत्री प्रदवेष मिश्रा, शाहगंज इकाई अध्यक्ष एखलाक खान, जेड हुसैन बाबू, बेहोश जौनपुरी, विनोद विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।

















