सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त छात्र हुए पुरस्कृत

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त छात्र हुए पुरस्कृत

पिंडरा, वाराणसी।
नितेश गुप्ता 
तहलका 24×7 
              साथी मिशन फाउंडेशन द्वारा रविवार को आयोजित जनपद स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता एवं पुरस्कार वितरण  समारोह का आयोजन कम्पोजिट विद्यालय रम‌ईपट्टी में किया गया। जिसके मुख्य अतिथि ज्वाइंट डायरेक्टर दिनेश कुमार सिंह व विशिष्ट अतिथि सुनील सोनकर, जिला पंचायत सदस्य अर्चना पटेल, एवं मुख्य वक्ता डीन रिसर्च बीएचयू के गोपाल नाथ रहे।
प्रतियोगिता तीन वर्गों में आयोजित हुई, जिसमें प्राथमिक वर्ग में प्रथम स्थान  दिव्यांशी पांडेय, द्वितीय स्थान आर्यन पटेल एवं तृतीय स्थान मौसमी पटेल रही। वहीं जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान मुस्कान सिंह, द्वितीय स्थान हर्ष एवं तृतीय स्थान सुहानी रहीं। माध्यमिक वर्ग में प्रथम स्थान आदर्श वर्मा, द्वितीय स्थान प्रत्यूष केशरी एवं तृतीय स्थान आंचल पटेल रही। प्रत्येक वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को साईकिल, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चे को स्टडी टेबल,चेयर एवं तृतीय स्थान पाने वाले को इलेक्ट्रॉनिक प्रेस तथा इसके अतिरिक्त प्रत्येक कक्षा में 10 स्थान प्राप्त करने वाले बच्चे को सांत्वना पुरस्कार के रूप में शील्ड और मेडल दिया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता इंजी. सुनील सिंह व संचालन मनोज कुमार वर्मा एवं शिक्षक धर्मेन्द्र पटेल ने किया। इस दौरान प्रो. ओपी चौधरी, नीरज उत्तम, श्रीपति सिंह, डा. संतोष, डा. भूपेन्द्र कुमार वर्मा, डा. प्रवेश पटेल, डा. राजेश कुमार वर्मा, डा. सुजीत वर्मा, प्रवीण सिंह, रामकेशव वर्मा, चंद्रबली पटेल, लालजी पटेल, नीरज उत्तम, उदय प्रताप सिंह, रविशंकर पटेल, कन्हैया लाल राजभर, नंदलाल पहलवान, प्रमोद कुमार, मनोज पटेल आदि रहे।
Previous articleजौनपुर पत्रकार संघ ने किया नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 
Next articleसपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का पलटवार: मेरे साथ खड़ा होने वाला माफिया है तो मेरी तस्‍वरी सीएम, डिप्टी सीएम के साथ भी है!
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?