जौनपुर : परिजनों ने नाराज किशोर ने ट्रेन से कटकर दी जान

जौनपुर : परिजनों ने नाराज किशोर ने ट्रेन से कटकर दी जान

बक्शा।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                    थाना क्षेत्र के उटरुकला गांव स्थित रेलवे अंडर पास के पास गुरुवार की सुबह 22 वर्षीय युवक ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। गेटमैन की सूचना पर मौके पर पुलिस के आने से पहले ही परिजन शव लेकर घर चले गए।
थाना क्षेत्र के गढ़ाबघराय गांव निवासी वंशराज बिंद का युवा पुत्र शमशेर बिंद घर परिजनों से किसी बात से नाराज होकर अपनी बाइक लेकर घर से निकल गया। शमशेर उटरुकला रेलवे अंडर पास पहुँच अपनी बाइक खड़ी कर रेलवे लाइन पटरी पर चला गया जहां कुछ ही देर में आ रही ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। परिजनों के अनुसार युवक की अभी बीते जुलाई माह में प्रेम विवाह हुआ था। परिजनों की किसी बात से नाराज युवक ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दिया। सूचना मिलते ही पहुँचे परिजन चीख-पुकार के बीच शव लेकर घर चले गए।
Previous articleजौनपुर : नवरात्रि में दक्षिणा काली मंदिर में उमड़ रही है दर्शनार्थियों की भारी भीड़
Next articleजौनपुर : 91 साल पुरानी है सरायहरखु की एतिहासिक रामलीला
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?