जौनपुर : परिषदीय विद्यालयों की प्रतिभाओं को निखारने की जरूरत- डा. रमेश चंद्रा
खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
क्षेत्र के अभिनव पूर्व माध्यमिक विद्यालय कलांपुर में गुरुवार की सुबह वार्षिकोत्सव आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि प्रभारी चिकित्साधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सोंधी डॉ रमेश चंद्रा ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि कोई व्यक्ति या फिर बच्चों के व्यवहार में वांछनीय परिवर्तन करने के लिए व्यवस्थित शिक्षा परम् आवश्यक होती है।

शिक्षा के माध्यम से आप अपनी कीर्ति का प्रकाश चारो तरफ फैला सकते है, शिक्षा आपकी समस्याओं को सुलझाती है एवं जीवन को सुसंस्कृत करती है, कहने का अर्थ यह है कि जिस प्रकार सूर्य का प्रकाश पाकर कमल का फूल खिल उठता है तथा सूर्यास्त होने पर कुम्हला जाता है। ठीक उसी प्रकार से शिक्षा रूपी ज्ञान के प्रकाश को पाकर व्यक्ति कमल की फूल की तरह खिल जाता है।

वही कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे खण्ड शिक्षा अधिकारी शाहगंज राजीव कुमार यादव ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों और यहाँ पढ़ने वाले बच्चों में अद्भुत प्रतिभाएं होती है, सिर्फ जरूरत है इन बच्चों को बेहतर तरीके से ज्ञानवर्धक शिक्षा देकर समाज मे उस मुकाम तक पहुँचाने की। इसके पूर्व कार्यक्रम में आये हुए सभी अतिथियों को फूल मालाओं व स्मृति चिन्ह से स्वागत किया गया। इसके पश्चात छात्रा कोमल द्वारा स्वागत गीत व आंशिक ने सरस्वती वंदना कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया।



















