जौनपुर : बेस्ट टीचर अवॉर्ड से सम्मानित किए गए डॉ. पंकज गौतम

जौनपुर : बेस्ट टीचर अवॉर्ड से सम्मानित किए गए डॉ. पंकज गौतम

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                बैंगलोर की संस्था इंस्टिट्यूट ऑफ स्कॉलर (InSc Ministry of MSME (Ministry of Micro, Small and Medium Enterprise) Government of India के अंतर्गत रजिस्टर्ड) ने डॉ. पंकज कुमार गौतम को 2022 का बेस्ट टीचर अवार्ड प्रदान किया है।डॉ गौतम पूर्वांचल के प्रतिष्ठित महाविद्यालय टीडी पीजी. कॉलेज जौनपुर के राजनीति विज्ञान विभाग में सीनियर असिस्टेंट प्रोफेसर है।

इसके पहले 2009 में उच्चतर शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा चयनित होकर गंजडुंडवारा पी.जी. कॉलेज कासगंज में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। जो अपने पढ़ने और पढ़ाने के तरीके से बच्चों में काफी लोकप्रिय रहते हैं। डाॅ. गौतम कोरोना कॉल की अति कठिन समय में भी वे लगातार अपने घर से ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन भी करते रहे। अभी हाल ही में इनके द्वारा संपादित डॉक्टर अंबेडकर व्यक्तित्व एवं कृतित्व नामक पुस्तक तीन खंडों में प्रकाशित हुई है। आपने नई शिक्षा नीति के अंतर्गत बी.ए. प्रथम वर्ष के पाठ्यक्रम के अनुसार प्रकाशित पुस्तक में सह लेखक की भी भूमिका निभाई है। आप पहल (एक कदम उम्मीद की ओर…) नामक संस्था के माध्यम से सामाजिक सरोकारों एवं बच्चों के हितों के संदर्भ में लगातार प्रयास करते रहते हैं। डॉ. पंकज कुमार गौतम को प्राप्त पुरस्कार से निश्चित रूप से राजनीति विज्ञान विभाग के साथ-साथ उन सभी बच्चों में भी हर्ष का माहौल है जो लगातार उनसे कुछ सीखते रहते हैं। हम सभी इनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।
Previous articleजौनपुर : चोरी की बाइक के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार
Next articleजौनपुर : परिषदीय विद्यालयों की प्रतिभाओं को निखारने की जरूरत- डा. रमेश चंद्रा
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?