जौनपुर : पांच दिनों से नेटवर्क फेल, मनरेगा का काम ठप्प
खुटहन।
संतलाल सोनी
तहलका 24×7
ब्लाक का पांच दिनों से नेटवर्क फेल रहने के चलते गांव के विकास की महत्वपूर्ण योजना मनरेगा का काम पूरी तरह से ठप्प पड़ गया है। ग्राम प्रधान मनरेगा की फाईलें लेकर लगातार ब्लाक का चक्कर काट रहे है। नेटवर्क ध्वस्त होने से कामों की फीडिंग, मास्टर रोल जैसे सभी काम रुके पड़े है। हलांकि गांवों में मजदूरो काम नहीं रोका गया है।


















