जौनपुर : 28 मई को जुटेंगे पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पुरातन छात्र

जौनपुर : 28 मई को जुटेंगे पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पुरातन छात्र

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                   वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति कैम्प कार्यालय में पूर्वांचल एलुमनाई एसोसिएशन की बैठक कुलपति प्रो.निर्मला एस मौर्य की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इसमें 28 मई को पूर्वांचल के पुरातन छात्रों का एक सम्मेलन किया जाएगा जिसमें विभिन्न विभागों के पुरातन छात्र जो वर्तमान में देश विदेश में कार्यरत है उनके अनुभव और उनकी अपेक्षाओं को नैक मूल्यांकन के दृष्टिगत कराने का निर्णय लिया गया।

इस अवसर पर कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस. मौर्य ने कहा कि पुरातन छात्रों से विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को सीखने को तो मिलेगा ही जब कभी किसी साक्षात्कार में उनकी भेंट होगी तो अपने संस्था के प्रति उनका भाव जागृत होगा। इससे विश्वविद्यालय में प्लेसमेंट की भी संभावना लगातार बढ़ेगी।एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रो राजेश शर्मा ने कार्यक्रम की रूपरेखा कुलपति के समक्ष रखा, महासचिव डॉ आशुतोष कुमार सिंह ने कार्यक्रम को विस्तार पूर्वक चर्चा की। एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष डॉ रसिकेश ने कुलसचिव महेंद्र कुमार से इस निमित्त सहयोग राशि लेकर इसकी औपचारिक शुरुआत भी कर दी। कुलपति ने इस निमित्त निदेशकों/ संकायध्यक्षों/ विभागध्यक्षों/ संयोजकों की एक अति आवश्यक बैठक 20 मई को कुलपति सभागार में आयोजित की है। धन्यवाद ज्ञापन डॉ रसिकेश ने किया।
Previous articleजौनपुर : पांच दिनों से नेटवर्क फेल, मनरेगा का काम ठप्प
Next articleजौनपुर : डीएम ने किया केराकत तहसील का औचक निरीक्षण
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?