जौनपुर : पुलिस कर्मियों की कलाई पर छात्राओं ने बांधी रेशम की डोर

जौनपुर : पुलिस कर्मियों की कलाई पर छात्राओं ने बांधी रेशम की डोर

सिकरारा।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
               रक्षाबंधन को लेकर बहनों का उत्साह चरम पर है, भाई भी राखी बंधवाने को बेताब है। ऐसे में ड्यूटी पर तैनात पुलिस के जवानों में मायूसी न हो इसके लिए बुधवार को अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर की छात्राओं ने थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस कर्मियों के हाथों पर राखी बांधी। छोटी बहनों को पुलिस कर्मियों ने रक्षा का भरोसा देते हुए मिठाई खिलाकर उपहार भेंट किया।

स्कूल की छात्राओं ने सुबह विद्यालय के प्रधानाध्यापक व प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह से पुलिस कर्मियों की कलाई पर राखी बांधने की मंशा जताई। प्रधानाध्यापक ने थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी से बातचीत कर बताया कि स्कूल की छात्राएं आपको और थाने के अन्य कर्मियों को राखी बाँधाना चाहती है तो उन्होंने थाना पर आवश्यक कार्यो का समाधान करने के बाद आधा दर्जन पुलिस कर्मियों के साथ स्कूल पर पहुंचकर राखी बंधवाया। छात्राओं ने सबसे पहले थानाध्यक्ष के आरती उतारकर राखी बांधा। फिर तिलक लगाकर आशिर्वाद लिया। छात्राओं ने अन्य पुलिस कर्मियों को भी राखी बांधी। थानाध्यक्ष ने अपने सम्बोधन में कहा कि आप निडर होकर पढ़ाई करे। किसी भी विपरीत परिस्थिति में पुलिस का सहयोग ले।
खंड शिक्षा अधिकारी आनंद प्रकाश सिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से एक तरफ बच्चों में जहाँ रचनात्मकता का विकास होता है वही दूसरी तरफ इनके मनोबल में भी बृद्धि होती है।

प्रधानाध्यापक अमित सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि रक्षाबंधन खुशियों को लेकर आता है। भाई- बहन का यह त्योहार बहुत ही महत्वपूर्ण है। लेकिन पुलिस के जवान अपने कर्तव्य के प्रति ड्यूटी पर तैनात रहते है। पर्व पर उनकी उदासी दूर करने के लिए ही बहनों से राखी बांधी।इस अवसर पर दिनेश यादव, मंजू जैसवार, नेहा जायसवाल, आराधना उपाध्याय, श्यामधर यादव, माधुरी सिंह, मनोज कुमार इत्यादि लोग उपस्थित रहे।
Previous articleजौनपुर : पाराकमाल में मनाया गया हर घर जल उत्सव
Next articleजौनपुर : लुटा हुआ काफले के जुलूस 11वीं मुहर्रम को हुआ सकुशल सम्पन्न
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?