जौनपुर : पार्टी रवानगी स्थल का जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया निरीक्षण

जौनपुर : पार्टी रवानगी स्थल का जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया निरीक्षण

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
               जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने पार्टी रवानगी स्थल वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल यूनिवर्सिटी का भ्रमण करते हुए मतदान कार्मिकों से संवाद किया। उन्होंने सभी से कहा कि अपने-अपने आवंटित बूथों पर पहुँचकर निष्पक्षता के साथ सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि बिना किसी दबाव में आये मतदान प्रकिया को सम्पन्न कराएं। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी रामप्रकाश, मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ला, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हिमांशु नागपाल अपर जिलाधिकारी भू राजस्व रजनीश राय सहित अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे।
Previous articleजौनपुर : राजनैतिक दंगल ! पुलिस ने दर्ज किया दोनों पक्षों पर मुकदमा
Next articleजौनपुर : स्मृति दिवस के रूप में मनाई गई किरन श्रीवास्तव की प्रथम जयंती
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?