जौनपुर : राजनैतिक दंगल ! पुलिस ने दर्ज किया दोनों पक्षों पर मुकदमा
# रमेश सिंह की तहरीर पर 9 नामजद 100 अज्ञात पर केस
# रमेश सोनकर ने दर्ज कराया प्रदीप जायसवाल व रमेश सिंह पर दलित उत्पीड़न का मुकदमा
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
शनिवार रात सपा समर्थकों और भाजपा गठबंधन प्रत्याशी समर्थकों के बीच हुए विवाद में दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज हो गया है। रमेश सिंह की तहरीर पर सपा प्रत्याशी शैलेंद्र यादव समेत 9 नामजद और 100 अज्ञात पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। वहीं सपा कार्यकर्ता रमेश सोनकर की तहरीर पर निषाद पार्टी के प्रत्याशी रमेश सिंह और नगर पालिका चेयरमैन के पति प्रदीप जायसवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।



















