जौनपुर : पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार जीजा-साले की मौत

जौनपुर : पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार जीजा-साले की मौत

केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
                   कोतवाली क्षेत्र के हुरहुरी पेट्रोल पंप के पास पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार जीजा-साले की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद भाग रही पिकअप को पुलिस ने पकड़ लिया। चालक फरार हो गया।
गौरा बादशाहपुर थाने के ग्राम कुंडी निवासी श्यामबली सरोज (32) अपनी पत्नी सुनीता देवी (28) के साथ ग्राम पचवर थाना केराकत स्थित ससुराल आया था। रविवार की शाम पचवर निवासी सूरज सरोज (24) अपने जीजा श्यामबली और बहन सुनीता को बाइक पर बैठाकर उनके घर ग्राम कुंडी पहुंचाने जा रहा था। हुरहुरी गांव के पास पेट्रोल पंप पर तेल भराने के लिए गाड़ी मोड़ने के दौरान पीछे से तेज गति से आ रही पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
क्षेत्रीय लोगों की मदद से उन्हें सीएचसी केराकत में भर्ती कराया गया। वहां स्थिति नाजुक देख डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला चिकित्सालय ले जाते समय रास्ते में ही श्यामबली और उसके साले सूरज की मौत हो गई। सुनीता देवी की स्थिति भी नाजुक बनी हुई है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा ने बताया कि मौके से पिकअप को पकड़ लिया गया है, जबकि ड्राइवर फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।
Previous articleजौनपुर : छेड़खानी और मारपीट में विद्यालय प्रबंधक समेत तीन गिरफ्तार
Next articleआजमगढ़ : सर्पदंश के शिकार सफाईकर्मी की मौत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?