जौनपुर : छेड़खानी और मारपीट में विद्यालय प्रबंधक समेत तीन गिरफ्तार
केराकत। विनोद कुमार तहलका 24×7 कोतवाली क्षेत्र के महुआरी में छेड़खानी के आरोप में हुई मारपीट में एक इंटर कॉलेज के प्रबंधक सहित तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले में दोनो पक्षों ने 9 नामजद और दस अज्ञात के खिलाफ मुदकमा दर्ज कराया है।
महुआरी गांव स्थित एक इंटर कॉलेज के पास शनिवार को विद्यालय के प्रबंधक पर एक युवती ने छेड़खानी का आरोप लगाया था। घटना के बारे पूछताछ करने पहुंचे पीड़िता के भाइयों से प्रबंधक और उनके साथियों ने गाली गलौज के बाद जमकर मारपीट की। पीड़िता पक्ष के लोगों का आरोप है कि विद्यालय प्रबंधक ने बंधक बनाकर लाठी डंडे से पीटकर अधमरा कर दिया। मामले में एक पक्ष से रतनपाल सिंह ने विद्यालय के प्रबंधक सहित पांच लोगों को नामजद और सात अज्ञात पर छेड़खानी, मारपीट और एससी-एसटी का मुकदमा दर्ज कराया।
दूसरे पक्ष से अमरनाथ यादव की तरफ से चार नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ मारपीट और एससी-एसटी का मुकदमा दर्ज किया गया। दोनों पक्षों से कुल नौ नामजद और दस अज्ञात पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। रविवार की शाम पुलिस ने अमरनाथ यादव, आकाश यादव और आजाद सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश चल रही है।