जौनपुर : मारपीट मे घायल वृद्ध की उपचार के बाद मौत

जौनपुर : मारपीट मे घायल वृद्ध की उपचार के बाद मौत

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
                   क्षेत्र के अरंद गांव में गत मंगलवार को रास्ते पर मिट्टी डालने को लेकर हुए विवाद में गांव के दबंगों ने एक परिवार के तीन सदस्यों को बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया। शनिवार को उपचार के बाद घर पहुंचे वृद्ध की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया।

उक्त गांव में मंगलवार की सुबह रास्ते में मिट्टी डालने को लेकर हुए विवाद मे गांव के दबंगों ने अशफाक (65) मन्नान (55) इफ्तेखार अहमद (45) को लाठी डंडे से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। सभी घायलों को उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां अशफाक की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से इलाज के बाद अशफाक शुक्रवार को अपने घर पहुंचा और शनिवार की सुबह अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
Previous articleजौनपुर : पिता की स्मृति में व्यापारी भाइयों ने की स्थाई पेयजल व्यवस्था
Next articleजौनपुर : चिलचिलाती धूप में मॉडल तालाब व सूखी नहरे बनी शोपीस
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?