जौनपुर : पीएचसी सोंधी को मेहरावां शिफ्ट करने के मामले ने पकड़ा तूल 

जौनपुर : पीएचसी सोंधी को मेहरावां शिफ्ट करने के मामले ने पकड़ा तूल 

# राज्य मंत्री को ज्ञापन देकर तुगलकी फेरबदल को निरस्त करने की मांग 

खेतासराय। 
यूसुफ खान 
तहलका 24×7 
              कस्बा स्थित में पीएचसी सोंधी को सीएचसी मेहरावां शिफ़्ट किए जाने को लेकर लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। शनिवार को उद्योग व्यापार मण्डल से जुड़े पदाधिकारियों ने राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव को ज्ञापन देकर तुगलकी फेरबदल को निरस्त करने की मांग की है।व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों ने तर्क दिया कि इस पीएचसी को ट्रांसफर करने से क्षेत्र के करीब 70 गांव के पचास हज़ार लोग प्रभवित होंगे और उन्हें अनावश्यक 13 किमी की मैराथन करना पड़ेगा।
गौरतलब है कि शासन के आदेश पर सोंधी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को तेरह किमी दूर सीएचसी मेहरावां शिफ़्ट करने का तुगलकी फरमान जारी हुआ है। चिकित्सा प्रभारी डॉ रमेश चंद्रा के मुताबिक यहाँ ओपीडी और डिलेवरी के अतिरिक्त सब कुछ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेहरावां में किया जाएगा।इसकी जानकारी क्षेत्रीय लोगों को हुई तो क्षेत्र वासियों में आक्रोश व्याप्त हो गया।
शनिवार की अपराह्न उद्योग व्यापार मण्डल के अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पहुंच कर सूबे के राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव को ज्ञापन देकर तुगलकी फेरबदल को निरस्त करने की अपील की गई है। व्यापार मण्डल के प्रतिनिधियों ने बताया कि इमरजेंसी उपचार और मेडिकल जांच रिपोर्ट के लिए उन्हें 13 किमी की अनावश्यक मैराथन करना पड़ेगा जिससे ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। राज्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि पीएचसी का समायोजन नहीं होगा। इस दौरान प्रमुख रूप से संजय विश्वकर्मा, जगदम्बा पांडेय, डॉ गजेंद्र पांडेय, मनीष गुप्ता, डॉ रामसूरत बिंद, शांति भूषण समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
Previous articleजौनपुर : शारीरिक और मानसिक मजबूती के लिए खेल अनिवार्य- गिरीश यादव 
Next articleजौनपुर : तालाब में डूबने से किशोर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?