जौनपुर : तालाब में डूबने से किशोर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम 

जौनपुर : तालाब में डूबने से किशोर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम 

# खेतासराय के पुरानी बाजार निवासी था मृतक कुणाल

खेतासराय। 
अज़ीम सिद्दीकी 
तहलका 24×7 
            कस्बा निवासी रामप्रताप चौधरी के ट्यूबेल स्थित तालाब में डूबने से शनिवार की अपराह्न 22 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान पुरानी बाजार मोहल्ला निवासी धीरेंद्र गुप्ता उर्फ काजू के बड़े पुत्र कुणाल गुप्ता के रूप में हुई है।
22 वर्षीय कुणाल गुप्ता रोज की तरह घर से खाना पीना खाकर अपने कुछ दोस्तों के साथ घूमने के लिए निकला।  काफी खोजबीन के बाद जब घर नहीं पहुंचा तो परिवार वालों ने उसके दोस्तों से जानकारी की। इस दौरान पता चला कि चौधरी दादा के ट्यूबवेल के पास देखा गया था, वहां जाने पर उसका शर्ट और चप्पल पड़ा मिला। किसी अनहोनी की आशंका में परिवार के लोग वहां पहुंचकर छोटे गड्ढा नुमा तालाब से छानबीन करवाए तो युवक का शव पानी में  मिला।
मामले की जानकारी मिलते ही खेतासराय थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक कस्बा इंचार्ज महंगू यादव, कांस्टेबल संदीप सिंह, राजकुमार यादव व यूपी डायल 112 की टीम ने मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दिया है।
पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद युवक के शव को तालाब से बाहर निकाल कर जांच पड़ताल के बाद पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया है।कुणाल गुप्ता प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुटहन में रिटायर्ड हेल्थ सुपरवाइजर रहे स्व दिनेश चंद गुप्ता का पौत्र था।
Previous articleजौनपुर : पीएचसी सोंधी को मेहरावां शिफ्ट करने के मामले ने पकड़ा तूल 
Next articleजौनपुर : डेंगू के मामले में जौनपुर पूर्वांचल में शीर्ष पर, मिले 390 संक्रमित 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?