जौनपुर : पीयू कर्मचारी संघ के चुनाव के लिए चुनाव अधिकारी नामित

जौनपुर : पीयू कर्मचारी संघ के चुनाव के लिए चुनाव अधिकारी नामित

# पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर दावेदारों के पोस्टर से पटा

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
            वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कर्मचारी संघ चुनाव कराने के लिए कुलसचिव ने चुनाव अधिकारी नामित कर दिया। जिसे लेकर चुनावी सरगर्मियां बढ़ गई और नेताओं ने भी चुनाव प्रचार शुरू कर दिया।पूर्वांचल विश्वविद्यालय के शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ का चुनाव कार्यकाल विगत 2 वर्ष पूर्व समाप्त हो गया था। लेकिन चुनाव को लेकर कर्मचारियों अधिकारियों में तनातनी चल रही थी और विश्वविद्यालय में शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ चुनाव कराने के लिए कर्मचारियों ने कई बार अधिकारियों को पत्र लिखकर मांग की और शासन तक शिकायत किया।
जिसके बाद कुलपति प्रो निर्मला एस मौर्य के निर्देश पर कुलसचिव महेंद्र कुमार ने चुनाव अधिकारी नामित कर दिया है। जिसमें चुनाव कराने के लिए इंजीनियरिंग संस्थान के  इलेक्ट्रॉनिक विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर रवि प्रकाश को चुनाव अधिकारी नामित किया है और उन्हें निर्देश दिया है कि शीघ्र चुनाव कराने का रूपरेखा तैयार कर चुनाव सम्पन्न करवाये। कुलसचिव ने प्रोफेसर रवि प्रकाश को पत्र जारी कर दिया  जिससे कर्मचारियों में जानकारी होते ही उनमे खुशी का माहौल बन गया । उधर विभिन्न पदों पर दावेदारी करने वाले कर्मचारियों ने जगह-जगह बैनर पोस्टर लगाना शुरू कर दिया। नेताओ ने कर्मचारियों के  रिझाने मे जुट गए। कर्मचारी संघ के पूर्व महामंत्री डॉ स्वतंत्र कुमार ने बताया कि कर्मचारी समस्याएं काफी लंबित है और संगठन का कार्यकाल समाप्त होने के चलते निस्तारण नहीं हो पा रहा था। अब चुनाव के बाद सभी कर्मचारियों के समस्याओं का निस्तारण के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।
Previous articleजौनपुर : शोकसभा कर दी गई मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि
Next articleजौनपुर : केराकत पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?