जौनपुर : पुरानी पेंशन बहाल कराना है अटेवा का लक्ष्य- सुभाष सरोज
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
अटेवा जौनपुर की पेंशन जागरूकता सहयोग सदस्यता अभियान की बैठक कैम्प कार्यालय जौनपुर में की गयी। बैठक में सर्वसम्मति से सुभाष सरोज को अटेवा जौनपुर का जिला संगठन मंत्री मनोनीत किया गया। नाम का प्रस्ताव जिला मीडिया प्रभारी इंदु प्रकाश ने व अनुमोदन जिला संयोजक चंदन सिंह ने किया।सुभाष सरोज ने आभार जताते हुए पेंशन जागरूकता अभियान मे समस्त पदाधिकारियों द्वारा उत्साह पूर्वक सहयोग की सराहना की। सभी ब्लाको मे सदस्यता अभियान की शुरुआत प्रारंभ की जा चुकी है।

















