35.1 C
Delhi
Thursday, April 25, 2024

जौनपुर : पुरानी रंजिश में हुई मारपीट, चार घायल

जौनपुर : पुरानी रंजिश में हुई मारपीट, चार घायल

धर्मापुर।
हरिओम सहाय
तहलका 24×7
                  क्षेत्र अंतर्गत तियरी गांव में दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर लाठी डंडे चल गए। जिसमें दोनो पक्षो से चार लोग घायल हुए है। पुलिस दोनों पक्षो के द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।बता दें कि गौरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के तियरी गांव के रविन्द्र और द्वारिका में पुराना विवाद चल रहा है।

आरोप है कि इसी विवाद को लेकर गुरुवार की देर रात में दोनो पक्षो में गाली गलौज शुरू हो गया। गाली गलौज होते-होते दोनो तरफ से लाठी डंडे चलने लगे। इस मारपीट में एक पक्ष से रविन्द्र 35, धर्मेंद्र 28 व दूसरे पक्ष से द्वारिका 55, सुजीत कुमार 18 घायल हो गए। मारपीट की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भिजवाया। इस संदर्भ में पूछे जाने पर प्रभारी थानाध्यक्ष गौरा बादशाहपुर लाल बहादुर सिंह ने बताया कि दोनों तरफ से तहरीर मिली है कार्रवाई की जा रही है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37097928
Total Visitors
738
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय 

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय  शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7             सोंधी ब्लॉक अंतर्गत बड़ागांव न्यायपंचायत...

More Articles Like This