जौनपुर : दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर में चालक व खलासी गम्भीर रूप से घायल
चंदवक।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
थाना क्षेत्र के आजमगढ़ वाराणसी मार्ग पर मोरखा गांव की पुलिया के समीप शुक्रवार की तड़के दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर में ड्राइवर व खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी डोभी ले आयी जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने दोनों को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।


















