जौनपुर : विक्षिप्त अज्ञात युवक का स्कूल परिसर में मिला शव

जौनपुर : विक्षिप्त अज्ञात युवक का स्कूल परिसर में मिला शव

खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
               क्षेत्र अंतर्गत गायत्री नगर डिहिया गांव के एक निजी विद्यालय के बरामदे में लगभग 42 वर्षीय विक्षिप्त अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक एक सप्ताह से आस-पास घूमते देखा गया था। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में ले लिया है। कयास लगाए जा रहे है कि उसकी ठंड से मौत हो गयी है। घंटो प्रयास के बाद भी उसकी शिनाख़्त नही हो सकी।

गांव के उक्त विद्यालय में शुक्रवार की सुबह कुछ बच्चे खेलने गए थे। जहां बरामदे में एक युवक को कंबल ओढ़े पड़े देखा। उसके पास जाकर बच्चे जगाने का प्रयास किए। उसे झिझोड़ने के बाद भी जब नहीं उठा तो वे शोरगुल करने लगे। मौके पर ग्राम प्रधान रमाशंकर तिवारी पहुंच पुलिस को फोन कर घटना से अवगत कराया। घटनास्थल पर पहुँची पुलिस घंटो तक शव की शिनाख़्त का प्रयास करती रही। उसकी पहचान न हो पाने पर शव थाने लाकर आवश्यक कार्यवाही के बाद अंत्य परीक्षण हेतु भेज दिया गया।
Previous articleजौनपुर : पुलिस ने फ्लैग मार्च कर कराया सख्ती का अहसास
Next articleजौनपुर : संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की फांसी से लटकी मिली लाश
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?