जौनपुर : पुलिस ने सिखाए छात्राओं को आत्मसुरक्षा के गुर

जौनपुर : पुलिस ने सिखाए छात्राओं को आत्मसुरक्षा के गुर

खुटहन।
संतलाल सोनी
तहलका 24×7
                  ग्राम विकास इंटर कालेज प्रांगण में बुधवार को छात्राओं संग महिला आरक्षियों और प्रभारी निरीक्षक ने बैठक कर उन्हें आत्मसुरक्षा के गुर सिखाए। इस दौरान उन्हें महिला सुरक्षा सहित जिले के सभी पुलिस अधिकारियों के नंबर भी नोट कराए गये। विषम परिस्थिति में तत्काल फोन करने को कहा गया।
थानाध्यक्ष राणा प्रताप यादव ने कहा कि जो विषम परिस्थितियों से लड़ना सीख जाता है। उसके पीछे लोग मदद को खुद आ जाते है। छात्राएं कभी भी हिम्मत और हौसला न खोएं। हालात प्रतिकूल होने पर बच बचा कर किसी ढंग से सबसे पहले पुलिस को फोन करे। फिर कुछ देर तक खुद मुकाबला करने को तैयार रहे। आमने सामने न लड़ सके तो शोरगुल कर लोगों गुहार करें। इतना समय तक जरूर अवांछनीय तत्वों को उलझाए रखे। जब तक पुलिस नहीं आ जाती।
महिला आरक्षी आकांक्षा सिंह ने कहा कि उन्हें कालेज आने जाने में जहां भी भय का वातावरण महसूस हो उसकी तत्काल जानकारी पुलिस को दें। आपका नाम गोपनीय रखकर अराजकतत्वों पर प्रभावी कार्यवाही की जायेगी। महिला आरक्षी शिवानी ने कहा कि महिलाओं की हद से ज्यादा सहनशीलता ही उनके लिए घातक बन जाती है। वह बदनामी के डर से शोहदों के खिलाफ बोल नहीं पाती। जिससे उनका मन और बढ़ जाता है। गोष्ठी की अध्यक्षता प्रधानाचार्य अरविंद कुमार ने किया।
Previous articleनोएडा ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में विराट ने जीता स्वर्ण पदक
Next articleजौनपुर : हवन यज्ञ के साथ भागवत कथा का समापन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?