जौनपुर : पुलिस मुठभेड़ में इनामी बदमाश घायल

जौनपुर : पुलिस मुठभेड़ में इनामी बदमाश घायल

# कई जनपदों में दर्ज हैं डेढ़ दर्जन मुकदमें

शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
                  स्थानीय पुलिस और सरपतहां थाने की संयुक्त टीम ने रविवार की रात मुठभेड़ के दौरान 25 हजार के इनामी शातिर बदमाश व गोतस्कर को गिरफ्तार कर लिया। एनकाउंटर के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी। जबकि बुलेट प्रूफ जैकेट की वजह से सरपतहां थानाध्यक्ष संजय सिंह बाल बाल बच गए। आरोपी के पास से तमंचा, कारतूस और बाइक आदि पुलिस ने बरामद किया। उसके खिलाफ सात जिलों में मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस के मुताबिक रविवार की रात साढ़े 12 बजे कोतवाली क्षेत्र के हुसैनाबाद तिराहे के नजदीक सरकारी ट्यूबवेल के पास निर्माणाधीन सड़क पर पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया गया तो उसने पुलिस पर फायर कर भागने लगा। पुलिस का दावा है कि युवक की गोली सरपतहां थानाध्यक्ष संजय सिंह के बुलेट प्रूफ जैकेट में लगी। हालांकि वो सुरक्षित हैं। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक सदानन्द राय और बीबीगंज चौकी प्रभारी सुरेश सिंह ने आत्मरक्षा में फायर किया। फायरिंग के दौरान एक गोली बदमाश के पैर में लगी। घायल अभियुक्त उमेश चंद यादव उर्फ पप्पू यादव पुत्र राम उदित यादव सरपतहां थाना क्षेत्र के घुघरी सुल्तानपुर का रहने वाला है। पुलिस ने उसके पास से एक देशी तमंचा, दो खोखा कारतूस, एक जिन्दा कारतूस, एक मोबाइल और एक चोरी की बाइक बरामद करने का दावा किया। घायल बदमाश को प्राथमिक उपचार के लिए राजकीय पुरूष चिकित्सालय लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय ने बताया कि घायल बदमाश उमेश चंद यादव जनपद बाराबंकी से 25 हजार रुपये का इमानिया है। इसके खिलाफ सात जिलों में 2011 से लेकर अब तक कुल 16 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें जौनपुर जिले के अलावा बाराबंकी, गाजीपुर, अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर, चंदौली, देवरिया में विभिन्न मामलों में वांछित है।
Previous articleनहीं रहे धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव, 82 वर्ष की आयु में हुआ निधन
Next articleयादों के झरोखे से.. धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव के कुनबे की गाथा
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?