जौनपुर : संस्था द्वारा होगा झंडे का निःशुल्क वितरण- दिवाकर सिंह

जौनपुर : संस्था द्वारा होगा झंडे का निःशुल्क वितरण- दिवाकर सिंह

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                     भारत सरकार द्वारा स्वतंत्रता के 75वें वर्ष को अमृत महोत्सव मनाने के संकल्प के रूप में औषधि निरीक्षक चंद्रेश द्विवेदी ने संस्था के कार्यकारिणी एवं पदाधिकारियों की सभा को सम्बोधित किया। सभा की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष शकील अहमद ने किया।
प्रदेश अध्यक्ष दिवाकर सिंह ने सभा को सम्बोधित करते हुए भारत सरकार के कार्यक्रम के बारे बताया और हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने को कहा। औषधि निरीक्षक ने उपस्थित सदस्यों से कहा कि अपनी दुकान और घर पर तिरंगा अवश्य लगाए और लोगो को प्रेरित करे हमसे जो सहयोग होगा करेंगे लेकिन कार्यक्रम को सफल बनाएं। दिवाकर सिंह ने कहा कि इस पर शीघ्र ही एक सभा करेंगे जिसमें जिले के सभी सदस्य होंगे। दिवाकर सिंह ने कहा कि संस्था द्वारा झंडे का निःशुल्क वितरण होगा जिस पर सभा ने करतल स्वागत किया।उपाध्यक्ष कमल कुमार ने प्रस्ताव रखा कि पूरे कार्यक्रम के प्रचार के लिए संस्था की तरफ से होर्डिंग लगाया जाय जिसे सभा ने अनुमोदन किया।
Previous articleजौनपुर : योगी सरकार का 20 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा पूरी तरह से खोखला- सिराज मेंहदी
Next articleजौनपुर : पुल की टूटी रेलिंग दे रही है दुर्घटना को दावत, जिम्मेदार बने मूक-बधिर
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?