जौनपुर : पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने गांव का भ्रमण कर जानी लोगो की समस्या

जौनपुर : पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने गांव का भ्रमण कर जानी लोगो की समस्या

चंदवक।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
               स्थानीय विकास खण्ड के विशुनपुर व लेवरूवा गांव में बुधवार की दोपहर पूर्व ब्लाक प्रमुख केडी सिंह ने लोगों से मिल कर समस्या जानी।पूर्व ब्लाक प्रमुख व समाजसेवी केडी सिंह ने गांवो में लोगों से मिल हो रही समस्याओं से रूबरू हुए ग्रामीणों ने पूर्व ब्लाक प्रमुख के सामने गांव में हो रही नाली, सड़क व अन्य समस्याओं को उनके समक्ष रखी।

पूर्व ब्लाक प्रमुख ने ग्राम वासियों को आश्वासन देते हुए जल्द ही सभी समस्याओं से निदान करने का भरोसा दिया। इससे पहले भी क्षेत्र में अपनी समाज सेवा को लेकर चर्चा में रहे हैं पूर्व ब्लॉक प्रमुख। इस अवसर पर बबलू सिंह, अंकुर सिंह, अरुण सिंह, विट्टू सिंह, संजय सिंह, अमित सिंह, जमुना प्रसाद, रवि कुमार व विनीत कुमार सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
Previous articleजौनपुर : भदेठी गांव में महिला की गला रेतकर हत्या, फैली सनसनी
Next articleजौनपुर : संदिग्ध हालत में स्कार्पियो जलकर हुई खाक
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?