जौनपुर : पूर्व विधायक के गांव तक जाने वाली सड़क बदहाल
# गड्ढे में तब्दील सड़क पर जल जमाव से राहगीरों की मुश्किलें बढ़ी
खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
पूर्व विधायक के गृह गांव पाराकमल में जाने वाली सड़क पूरी तरह गड्ढे में तब्दील हो गई है। गड्ढों में जल जमाव के कारण ग्रामीणों का आवागमन बाधित हो रहा है। आये दिन स्कूली बच्चों के कपड़े वाहनों से उठने वाले छींटे से खराब हो जाते हैं।गौरतलब है कि पूर्व विधायक नदीम जावेद के गृह गांव पाराकमल में मिर्जापुर- अयोध्या राष्ट्रीय मार्ग से जाने वाली सड़क उनके विधायकी कार्यकाल से पहले पीडब्लूडी द्वारा बनाई गई थी।

पूर्व विधायक नदीम जावेद ने अपने कार्यकाल में गोरारी से अपने विधानसभा क्षेत्र तक गांव से डेढ़ किमी पहले तक सीसी रोड बनवा दिया था। उनका गृह गांव पाराकमल शाहगंज विधानसभा में पड़ने से गांव तक सीसी रोड नहीं बन पाई। मरम्मत के अभाव में गांव की सड़क पूरी तरह टूटकर गड्ढे में तब्दील हो गई। आज स्थिति यह है कि इस सड़क से गांव में पहुंचना मुश्किल हो गया है। इसकी शिकायत बीडीसी अजीम सिद्दीकी समेत तमाम ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल सहित लोक निर्माण विभाग के उच्च अधिकारियों से की है।

















