जौनपुर : पैरा मिलिट्री फ़ोर्स ने किया रूट मार्च

जौनपुर : पैरा मिलिट्री फ़ोर्स ने किया रूट मार्च

केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
                   चुनाव के मद्देनज़र क्षेत्र में पैरा मिलिट्री फ़ोर्स का रूट मार्च लगातार जारी है। मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण पर्वत और सीपीएमफ टीम के प्रभारी रणवीर सिंह के संयुक्त नेतृत्व में रूट मार्च किया।

टीम केराकत कस्बा से लेकर सरायबीरू होते हुए सरकी, मुरकी, अमिहित, बंजारेपुर, सुल्तानपुर, सूरतपुर, पलिया पेसारा तक तथा डेढुआना होते हुए पतौरा, तारियारी अजोरपुर, गंगौली, नई बाजार देवकली तक मार्च किया गया। इस दौरान फ़ोर्स ने सक्रिय अपराधियों तथा दुराचारी अपराधियों की चेकिंग और निगरानी की गई। कोतवाल लक्ष्मण पर्वत ने बताया कि चुनाव तक इस तरह की गतिविधियां चलती रहेंगी।
Previous articleधोखाधड़ी से जमीन हड़पने के मामले में एमआई बिल्डर्स के निदेशकों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
Next articleजौनपुर : महिला चेतना समिति ने ग्रामीण महिलाओं को करारा थाना भ्रमण
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?