जौनपुर : महिला चेतना समिति ने ग्रामीण महिलाओं को करारा थाना भ्रमण

जौनपुर : महिला चेतना समिति ने ग्रामीण महिलाओं को करारा थाना भ्रमण

# थाना परिसर में आयोजित हुआ पुलिस और महिला संवाद कार्यक्रम

चंदवक।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
                महिला चेतना समिति के नेतृत्व में व लोक चेतना समिति केराकत के सहयोग से महिलाओं को संविधान के अंतर्गत मिले अधिकार व उन अधिकारों को सुरक्षित व संरक्षित रखने के लिये बने कानून की जानकारी व अपने अंदर के भय व संकोच को दूर करने के लिये चंदवक थाना के भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसमें जमुआ, उमरवार, देवराई, रामगढ़, भैसा, घुड़दौड़, बरईछ समेत 7 ग्राम पंचायत से दर्जनों महिलाओं की भागीदारी रही। चंदवक थाना प्रभारी विभुति नारायण राय द्वारा महिलाओं के साथ होने वाले हिंसा व लैंगिक भेद भाव पर समझ बनाया गया व संविधान द्वारा मिले अधिकारों की जानकारी दी गई।

मिशन शक्ति प्रभारी आरती पांडे, भारती सिंह, सत्यवती द्वारा संबोधित करते हुए कहा गया कि महिलाएं निसंकोच व बिना डर के थाने पर आए और यदि कही भी महिलाओं के साथ हिंसा हो रही हो तो रिपोर्ट लिखवाये। मिशन शक्ति महिला हेल्प डेस्क महिलाओं के सुरक्षा व अधिकार के लिए ही बनाया गया है।

तत्पश्चात मिशन शक्ति प्रभारी द्वारा 1081, 1090, 1098, 112 के हेल्पलाइन नंबरों का प्रयोग कर महिलाओं के साथ हो रही हिंसा पर रोक लगाएऔर महिला अधिकारों की रक्षा करे,व प्रशासन का सहयोग करे आप आप जागरूक होगी तो देश मजबूत होगा।कार्यक्रम में आशा, रितू, रविता, गीता, सरिता, मुन्नी, मीरा, लक्षमीना, सावित्री व लोक चेतना समिति से अनिल कुमार, दीपमाला, शीला, ज्योति की भागीदारी रही।
Previous articleजौनपुर : पैरा मिलिट्री फ़ोर्स ने किया रूट मार्च
Next articleजौनपुर : सड़क दुर्घटना में वृद्ध घायल
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?