तकनीकी सशक्तिकरण के लिए स्मार्टफोन का वितरण सरकार की बेहतरीन पहल- विद्यार्थी
# फरीदुल हक़ मेमोरियल पीजी कॉलेज में वितरित किया गया स्मार्ट फोन व टैबलेट
शाहगंज। रवि शंकर वर्मा तहलका 24×7 कोरोना काल में सत्तर प्रतिशत से अधिक छात्रों के पास स्मार्ट फोन न होने से उनको पढ़ाई में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। जिसे भाजपा की केंद्र और प्रदेश की सरकारों ने उनके दर्द को समझा। भाजपा सरकार समाज के अंतिम पायदान तक बिना किसी भेदभाव के लोगों की समस्या का समाधान करने का प्रयास कर रही है। स्मार्टफोन व टैबलेट से छात्राएं तकनीकी सशक्ति हो सकेंगी उक्त बातें बतौर मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि व राष्ट्रीय उद्योग व्यापार मंच के प्रदेश महासचिव विजय सिंह विद्यार्थी ने फरीदुल हक़ मेमोरियल पीजी कालेज तालीमाबाद, सबरहद में स्मार्ट फोन व टेबलेट वितरण समारोह के दौरान कही।
कार्यक्रम की शुरुआत नातिया कलाम से करने के पश्चात महाविद्यालय के कुल तीन सौ स्नातक छात्र छात्राओं को स्मार्ट फोन और परास्नातक के 60 छात्रों को टेबलेट वितरण किया गया। प्राचार्य डाॅ. तबरेज आलम ने बताया कि महाविद्यालय के कुल 1008 छात्रों के नाम भेजे गए हैं। जिसमें पहली बार में 360 छात्रों को सरकार की महात्वाकांक्षी योजना का लाभ मिला है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंध समिति के सदस्य अब्दुल्ला एडवोकेट और संचालन सर सैयद अहमद इंटर कालेज के प्रधानाचार्य मो. शाहिद नईम ने किया।
इस मौके पर डाॅ. इमरान अहमद, एखलाक अहमद, अबू सलमान, मो. शाकिब, कामरान मोइन अरफी, शाहनवाज खान, डाॅ. निजामुद्दीन आदि रहे।