जौनपुर : पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से दिया शांति और सद्भाव का संदेश
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
लायंस क्लब क्षितिज जौनपुर द्वारा वन डे, वन डिस्टिक, वन एक्टिविटी के अंतर्गत पीस पोस्टर कांटेस्ट का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम आजमगढ़ रोड बनरहिया बाग स्थित तिलकधारी मेमोरियल कॉलेज टीडीएमसी स्कूल में आयोजित हुआ।इस अवसर पर आज टीडीएमसी स्कूल के बच्चों ने बहुत ही आकर्षक पोस्टर बनाए। पीस पोस्टर के माध्यम से बच्चों ने शांति व विश्व एकता को बखूबी दर्शाया। इस कार्यक्रम में कुल 310 बच्चों ने प्रतिभाग किया। अध्यक्ष विष्णु सहाय ने सभी बच्चों की हौसला अफजाई व सराहना की उन्होंने कहा कि बच्चों के इस प्रयास से शान्ति और एकता के माध्यम को हमें पूरे विश्व में फैलाना चाहिये।

कालेज के प्रिंसिपल अर्चना सिंह ने बच्चों को पोस्टर बनाने के नियम और शर्तों के बारे में जानकारी दी और बताया कि बनाए गए पोस्टर में से 3 बेस्ट पोस्टर्स पूरे इंडिया से सिलेक्ट किए जाएंगे और उसे इंटरनेशनल में भेजा जाएगा। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक पूर्व जोन चेयर पर्सन दिलीप सिंह ने बच्चों द्वारा बनाए गए पोस्टर को देखकर कहा बच्चों को तो केवल बताने की जरूरत होती है सारी इमेजिनेशन तो उनके अंदर ही होती है उसी को आज उन्होंने पोस्टर के माध्यम से उतारा है। इस अवसर पर प्रबंधक ने अपना पूरा सहयोग दिया।सचिव देव आनन्द ने आए हुए सभी अतिथियों प्रिंसिपल, प्रबंधक, टीचर्स व स्कूल के सभी बच्चों का आभार व्यक्त किया। जिन्होंने इतनी कड़ी मेहनत से इस प्रतियोगिता के माध्यम से शांति और सद्भाव का संदेश पूरे विश्व को दिया है।

















