मोदीजी के नेतृत्व में वैश्विक स्तर पर बढ़ी है भारत की गरिमा- ओमप्रकाश सिंह
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की विश्व स्तर पर गरिमा बढ़ी है और भारत विश्व गुरु बनने की दिशा में तेजी से अग्रसर है। भारत के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आज पूरा देश जन्मदिन पखवाड़ा मना रहा है। प्रधानमंत्री के अतुलनीय योगदान से देश निरंतर विकास के पथ पर तेजी के साथ अग्रसर है। आज विदेशों में भारत की जो स्थिति है वह अद्भुत है आज जब हम देखते हैं कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर अमेरिका जैसे देश का राष्ट्रपति खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास उनका सम्मान करने के लिए आता है वह अपने आप में बहुत बड़ी बात है।


















