जौनपुर : प्रतापगढ़ में राजस्व कर्मी की मौत पर तहसील कर्मचारियों में आक्रोश

जौनपुर : प्रतापगढ़ में राजस्व कर्मी की मौत पर तहसील कर्मचारियों में आक्रोश

# कार्यालयों में तालाबंदी कर कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन

मछलीशहर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
               उत्तर प्रदेशीय कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ जौनपुर के आह्वान पर प्रतापगढ़ के लालगंज तहसील में मारने से घायल कर्मचारी की हुई मौत से आक्रोशित तहसील कर्मचारियों ने सभी न्यायालयों, कार्यालयों में तालाबन्दी कर तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया। अपनी मांगों से सबंधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा।

कर्मचारियों नें मांग किया कि प्रतापगढ़ जनपद के लालगंज तहसील के नायब नाजिर सुनील कुमार शर्मा की एसडीएम ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह यादव द्वारा पीट पीटकर हत्या करने के आरोपी की गिरफ्तारी व बर्खास्तगी की मांग किया। पीड़ित परिजनों को एक करोड़ मुआबजा दिया जाय। बैठक की अध्यक्षता तहसील के संगठन मंत्री सूरज कुमार सोनी ने किया। उक्त मांग के बावत उप जिलाधिकारी ज्योति सिंह को ज्ञापन सौंपा गया। धरना प्रदर्शन में एसडीएम के स्टेनो प्रदीप कुमार सिंह, पेशकार विपिन कुमार मौर्य, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, अजय कुमार यादव, अयूब सिद्दिकी, अजय कुमार वर्मा, अमीन संघ के जिलाध्यक्ष दारा सिंह, रजिस्ट्रार कानूनगो हरिनाथ मौर्य, वीरेंद्र कुमार चौधरी सहित तहसील के सभी कर्मचारी मौजूद रहे।
Previous articleजौनपुर : सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर कोतवाल ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण
Next articleजौनपुर : महिला के गले से चैन स्नेचिंग करती एक महिला चोर रंगेहाथ धराई
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?