जौनपुर : महिला के गले से चैन स्नेचिंग करती एक महिला चोर रंगेहाथ धराई
नेवढ़िया।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
नेवढ़िया थाना से महज महज चंद कदम दूर नेवढ़िया बाजार स्थित शीतला धाम में एक महिला दर्शन करने आई थी महिला के गले से सोने का चैन उड़ाते समय रंगेहाथ एक महिला पकड़ी गई, मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं ने उक्त महिला की जमकर दैहिक समीक्षा करने के उपरांत पुलिस के हवाले कर दिया।

शीतला धाम नेवढ़िया में सोमवार सुबह वाराणसी जिला के तरसड़ा (कठिराव) गाँव की दुर्गावती देवी आधा दर्जन महिलाओं के साथ दर्शन करने आई थी दर्शन के लिए महिलाएं जब कपाट के अंदर पहुंची तो एक महिला ने दुर्गावती के गले से सोने के चैन को खींच लिया। चैन खींचते ही साथ की महिलाओं ने उक्त महिला को पकड़ लिया और जोर जोर से चिल्लाने लगी देखते देखते सैकड़ो लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। मौजूद लोगों ने पहले चोर महिला का जमकर दैहिक समीक्षा किया उसके बाद धाम में पहले से तैनात पुलिसकर्मी को सौंप दिया।


















