जौनपुर : प्रधानमंत्री मोदीजी के जन्मदिवस से होगा “स्वैच्छिक रक्तदान पखवाड़ा” का शुभारंभ
# आरके हॉस्पिटल एण्ड ब्लड कंपोनेंट सेंटर में आयोजित होगा कार्यक्रम
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मनाएं जाने वाले अनेकों कार्यक्रमों के क्रम में आरके हास्पिटल एण्ड ब्लड कम्पोनेंट सेन्टर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस 17 सितम्बर से लेकर 1 अक्टूबर तक स्वैच्छिक रक्तदान पखवाड़ा के रूप में मनाने का निर्णय लिया है।आर के हास्पिटल एण्ड ब्लड कम्पोनेंट सेन्टर के प्रबंधक डाॅ जेपी दूबे ने बताया कि रक्त ईश्वर का दिया हुआ एक अमूल्य देन है जो एक मनुष्य ही मनुष्य को दे सकता है, रक्त का कोई विकल्प नहीं है, इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर एक शिविर का शुभारंभ किया जाएगा जिसके तहत 17 सितम्बर से लेकर 1 अक्टूबर स्वैच्छिक रक्तदान पखवाड़ा चलाया जाएगा।

















