मानवता के पुजारी थे उमानाथ सिंह- डॉ. केपी सिंह
# सरल, सहज प्रतिभा के धनी थे उमानाथ सिंह- कुलपति
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के उमानाथ सिंह इंजीनियरिंग संस्थान परिसर में उमानाथ सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को पूर्व सांसद डॉ केपी सिंह और कुलपति प्रो. निर्मला एस.मौर्य ने उमानाथ सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।इस अवसर पर पूर्व सांसद केपी सिंह ने कहा कि पिताजी मानवता के पुजारी थे। उनके सद्कर्मों के चलते ही समाज में उनकी अच्छी पहचान थी।


















