जौनपुर : चोरों ने मोबाइल सेंटर को बनाया निशाना

जौनपुर : चोरों ने मोबाइल सेंटर को बनाया निशाना

# 15 हजार नकदी, लैपटॉप समेत लाखों का सामान किया पार

सुईथाकलां।
मो आसिफ
तहलका 24×7
                 सरपतहां थाना क्षेत्र के सारी मोड़ स्थित मोबाइल सेंटर को निशाना बनाते हुए 15 हजार नकदी समेत लाखों का सामान पार कर दिया। भुक्तभोगी ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है।
सारी मोड़ स्थित सैफ मोबाइल सेंटर के प्रोपराइटर एजाज अहमद ने बताया बीती रात चोरों ने दुकान से एक लैपटॉप, दो मॉनिटर, चार्जर तथा हाई स्पीड कैमरा एंव ₹15000 हजार नगद पार कर दिया है। भुक्तभोगी के मुताबिक चोरी गये सामानों की कीमत 75 से 80 हजार रूपये है। भुक्तभोगी ने घटना की जानकारी सरपतहां पुलिस को दे दी है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल करने में जुट गई है।
Previous articleजौनपुर : प्रधानाध्यापक निलंबित, शिक्षक का वेतन रोका
Next articleजौनपुर : हर घर तिरंगा अभियान की सफलता के लिए कार्यकर्ता अभी से लग जाएं- राकेश त्रिवेदी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?