गाजीपुर : न्यू ग्लोबल विजडम स्कूल ने निकली तिरंगा यात्रा
खानपुर।
अंकित मिश्रा
तहलका 24×7
क्षेत्र के न्यू ग्लोबल विजडम इंटरनेशनल स्कूल भुजेहुआँ ने केंद्र सरकार के हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए शनिवार को तिरंगा यात्रा निकाली, इस अवसर पर स्कूल के डायरेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर इस यात्रा को रवाना किया।यह यात्रा विद्यालय परिसर से शुरू होकर अनौनी के मुख्य बाज़ार तक गई। यात्रा में 240 से अधिक बच्चों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग लिया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक बिरेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि भारत इस साल आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। 15 अगस्त, 2022 को हमें आजादी मिले हुए 75 साल हो रहे हैं। आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर देशभर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

आजादी की 75वीं वर्षगांठ को यादगार बनाने के लिए सरकार हर घर तिरंगा अभियान चला रही है। इसके लिए देशभर के 25 करोड़ से ज्यादा घरों में तिरंगा फहराया जाना है। इसलिए सभी तिरंगा अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। इस अवसर पर स्कूल के डायरेक्टर रजनीकांत सिंह ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान का मकसद देश के नागिरकों को एकजुट करना और उनके दिलों में देशभक्ति की भावना भरना है। इसके साथ ही इस अभियान से राष्ट्र ध्वज के प्रति लोगों में जागरूकता भी बढ़ेगी। इस अभियान का मकसद ही हर भारतवासी को अपने घर में तिरंगा फहराने के लिए ज्यादा से ज्यादा प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा की केंद्र सरकार के हर घर तिरंगा अभियान के तहत 13 से 15 अगस्त तक देश भर में 25 करोड़ से अधिक घरों पर तिरंगा फहराया जाएगा। इसके तहत देश में कई जगह 9 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा पखवाड़ा भी मनाया जा रहा है। इस पूरे आयोजन का मकसद देशभक्ति का वातावरण बनाने, तिरंगा यात्रा निकलने, बाजार, हाट और मेले आदि में होर्डिंग्स बैनर लगाकर लोगों में देशभक्ति की भावना पैदा करना है।

















