मुफ्तीगंज। हरिओम सहाय तहलका 24×7 स्थानीय विकास खंड के सीएचसी मुफ्तीगंज पर कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए अस्पतालों पर वैक्सीन लगाने का कार्य तेजी से हो रहा है। सीएचसी प्रभारी डॉ श्रवण कुमार यादव के निर्देशन में स्वास्थ्य कर्मियों ने 625 लोगों को वैक्सीन लगाई। इस महान कार्य हेतु अस्पताल कर्मियों ने कमर कस ली है। कोविड-19 के बाद ओमिक्रॉन तीसरी लहर में पांव पसारना शुरू कर दिया जिससे प्रशासनिक अमला सभी सीएचसी आशा बहुओं को निर्देशित कर अभियान चला कर वैक्सीनेशन में तेजी लाया है जिससे तीसरी लहर में जान लेवा साबित न हो।