जौनपुर : प्राथमिक विद्यालय एंव सामुदायिक शौचालय का समरसेबुल चोरी

जौनपुर : प्राथमिक विद्यालय एंव सामुदायिक शौचालय का समरसेबुल चोरी

केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
               क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सुरहूरपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय और सामुदायिक शौचालय छितौना में शुक्रवार को देर रात हौसलाबुलंद चोरों ने परिसर मे लगे समरसेबुल उखाड़ चंपत हो गये।सुबह जब ग्रामीण शौच के लिए सामुदायिक शौचालय आये तो समरसेबुल के तार बिखरे पड़े देख चोरी का अंदेशा हुआ तो तत्काल ग्राम प्रधान प्रतिनिधि फौजी सुभाष यादव को सूचित किया, चोरी की सूचना मिलते ही आनन फानन में सामुदायिक शौचालय पहुंच देखा तो समरसेबुल गायब दिखा।

चोरी की सूचना फौजी सुभाष यादव ने पुलिस को तहरीर के माध्यम से दे दिया। वहीं प्राथमिक विद्यालय सुरहूरपुर के प्रांगण में लगे समरसेबल को भी बीती रात चोरों ने उखाड़ कर चंपत हो गये। सुबह विद्यालय पर तैनात कर्मचारियों ने विद्यालय का मुख्य गेट खोला तो समरसेबल गायब देख प्रधानाध्यापक को सूचना दिया। समरसेबल चोरी की सूचना प्रधानाध्यापक ने पुलिस को दे दिया। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी गई। वही चोर अब तक पुलिस की गिरफ्त से दूर है।
Previous articleजौनपुर : अनियंत्रित बाइक गड्डे में गिरने से चालक घायल
Next articleजौनपुर : मत्स्य पालन मंत्री ने गूजरताल का किया निरीक्षण
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?