जौनपुर : मोहर्रम की नौवीं पर दहकते अंगारों पर किया मातम
शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
नगर में सोमवार को देर रात मोहर्रम की नौवीं तारीख को दहकते अंगारों पर मातम किया गया। इमाम हुसैन की शहादत का गम मना रहे लोग कर्बला वालों की याद में दहकते हुए अंगारों पर से गुजर गए और मातम किया।

सोमवार को देर रात मोहल्ला भादी ख़ास में अंजुमन मोईनुल मोमनीन की निगरानी में नौ मोहर्रम का जुलूस निकाला गया। जुलूस के बाद अंगार का मातम किया गया जिसमें छोटे छोटे बच्चे और नौजवान बुजुर्ग भी शामिल थे। ये सभी इमाम हुसैन को याद करते हुए अलम लेकर अंगारों पर से गुजर गए और उफ तक ना किया। जुलूस में अलम, ताबूत और ज़ुलजनाह समेत हज़ारों की संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे मौजूद रहे।


















