जौनपुर : फीस जमा करने के नाम पर 35 हजार लेने का छात्र ने लगाया आरोप

जौनपुर : फीस जमा करने के नाम पर 35 हजार लेने का छात्र ने लगाया आरोप

खेतासराय। 
अज़ीम सिद्दीकी 
तहलका 24×7 
               आजमगढ़ के एक छात्र ने बीएड का शुल्क जमा करने के नाम पर यहां के एक युवक पर 35 हजार रुपए लेने का आरोप लगाया है। पीड़ित छात्र ने खेतासराय पुलिस समेत प्रयागराज के अपर पुलिस महानिदेशक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।आजमगढ़ के सरायमीर थाना क्षेत्र के बेरहमी गांव निवासी गोरेलाल यादव पुत्र प्रेमचंद यादव के अनुसार वर्ष 2018-20 में उसने इलाहाबाद में बीएड में प्रवेश लिया था।
इस दौरान कोरोना महामारी के चलते सत्र एक वर्ष बढ़ गया। इलाहाबाद में उसके रूम पार्टनर के जरिये अहिरो परशुरामपुर निवासी एक युवक से संबंध हो गया। आरोप है कि बीएड का शुल्क जमा करने के लिए आरोपित युवक ने पीड़ित छात्र से 35 हजार रुपए लिया। लेकिन उसने महाविद्यालय में फीस जमा नहीं किया। फीस जमा न होने से उसे बीएड का प्रमाण पत्र नहीं मिल पा रहा है। पीड़ित छात्र रकम पाने के लिए आरोपित युवक के घर लगातार चक्कर काट रहा है। युवक के काल मटोल करने पर छात्र गोरेलाल ने खेतासराय थाने में तहरीर दी। पुलिस भी टाल मटोल करती रही। थाने से कोई न्याय न मिलने पर पीड़ित छात्र ने अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज को प्रार्थना पत्र दिया। उन्होंने जौनपुर एसपी को मामला देख लेने के लिए निर्देशित किया है।
Previous articleकानपुर : सर्राफा व्यवसायी ने लगाया थानेदार पर धन उगाही का आरोप 
Next articleजौनपुर : दो किलो गांजा के साथ गो तस्कर गिरफ्तार 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?