जौनपुर : दो किलो गांजा के साथ गो तस्कर गिरफ्तार 

जौनपुर : दो किलो गांजा के साथ गो तस्कर गिरफ्तार 

शाहगंज।
एख़लाक खान 
तहलका 24×7
               कोतवाली पुलिस ने शातिर गो तस्कर को दो किलोग्राम से अधिक गांजा के साथ गिरफ्तार करने का दावा किया। गिरफ्तार आरोपी खुटहन थाना क्षेत्र का रहने वाला है। जिस पर गोरखपुर जिले के चौरीचौरा थाने में गोकशी और हत्या के प्रयास के मामले में वांछित था। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से दो किलो 100 ग्राम गांजा बरामद बरामद करने का दावा किया। पुलिस ने आरोपी का चालान न्यायालय भेज दिया।
प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय ने बताया कि बुधवार की रात अपने हमराहियों के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इस दौरान दादर पुल के पास एक संदिग्ध दिखाई पड़ा। उसे हिरासत में लिया। पकड़े गए युवक के पास से 2 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में पता चला कि गिरफ्तार युवक बृजेश यादव उर्फ बादल यादव पुत्र त्रिलोकी नाथ यादव खुटहन थाना क्षेत्र के शेरापट्टी गांव का रहने वाला है। बरामदगी के आधार पर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान न्यायालय भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त गोरखपुर जिले के चौरीचौरा थाने में इसी साल दर्ज हत्या के प्रयास और गोकशी के एक मामले में वांछित चल रहा था।
Previous articleजौनपुर : फीस जमा करने के नाम पर 35 हजार लेने का छात्र ने लगाया आरोप
Next articleजौनपुर : डिप्टी सीएमओ ने छापेमारी कर पैथोलॉजी में जड़ा ताला
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?