जौनपुर : फैजाबाद ने वाराणसी को पराजित कर जीता खिताब
खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
श्रमजीवी बालिका इण्टर कॉलेज गायत्रीनगर के प्रांगण में आयोजित दो दिवसीय मां गायत्री अंतर जनपदीय वालीबॉल प्रतियोगिता के फाइनल का रोचक मुकाबला मंगलवार को फैजाबाद और वाराणसी के बीच खेला गया। फैजाबाद हॉस्टल ने एनईआर वाराणसी को पराजित कर ख़िताब अपने नाम कर लिया।

















