जौनपुर : बच्चों ने लिया शत- प्रतिशत मतदान कराने की शपथ
धर्मापुर। हरिओम सहाय तहलका 24×7 धर्मापुर बाजार स्थित गौरव शिक्षण संस्थान के बच्चों ने शिक्षकों की उपस्थिति में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत शत प्रतिशत मतदान कराने की शपथ ली।
बता दें कि शुक्रवार को धर्मापुर बाजार स्थित गौरव शिक्षण संस्थान में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शत प्रतिशत मतदान कराने को लेकर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों व शिक्षकों ने चुनाव में शत प्रतिशत मतदान कराने का संकल्प लेते हुए शपथ लिया। इस दौरान स्कूल के प्रबंधक लाल जी यादव ने कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र के लिए मतदान जरूरी है। बिना डर भय के लोकतंत्र के इस पर्व में शामिल हो। यदि कोई व्यक्ति लालच देकर आप का वोट लेना चाहता हो तो इसका तत्काल विरोध करें। इस दौरान स्कूल के प्रिंसिपल राजा राम यादव, गौरव यादव, उषा शर्मा, महेंद्र यादव, मुमताज अहमद, रेनू यादव व संजय यादव मौजूद रहे।