जौनपुर : बड़ागांव का ऐतिहासिक ईद मिलादुन्नबी जलसा संपन्न

जौनपुर : बड़ागांव का ऐतिहासिक ईद मिलादुन्नबी जलसा संपन्न

बड़ागांव।
मो आसिफ 
तहलका 24×7 
                ऐतिहासिक ईद मिलादुन्नबी पर अंजुमनो ने मोहम्मद स.अ. की शान में नातिया कलाम पढ़े। जामा मस्जिद पर आयोजित जुलूस में समय से पूर्व ही भारी तादाद में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। इस दौरान गांव को सुसज्जित लाइटों से सजाया गया था।जलसा की शुरुआत मौलाना अब्दुल मन्नान ने तिलावत ए कुरआन से किया। अनवर माहुली, तारिक हाशिमी ने हुजूर की शान में नाते पाक पढ़कर जलसे में मौजूद लोगों की खूब वाहवाही बटोरी।
मौलाना अतहर माहुली ने आपकी जिंदगी पर रोशनी डालते हुए बयान कर लोगों को रसूल के नक्शे कदम पर चलने और उनकी सुन्नतों पर अमल करने की लोगों से अपील की। मौलाना ने अपने बयान में कहा कि आपने हमेशा मोहब्बत, अमन और भाइचारे का पैगाम दिया। दुश्मनों से भी दोस्ती करके उन्हें अपना बनाया। आज पूरी दुनिया मोहम्मद स. अ. के इस्लाम को मानने को विवश है। दारूल उलूम देवबंद के छात्र मौलाना इरफान अहमद ने नबी की शान में कसीदे पढ़ते हुए उनकी जिंदगी की दास्तान को बताया। मौलाना अबदुल्ला ने हुजूर की शान को बयान किया।
जहानागंज से आए शमशीर अहमद ने नातेपाक पढ़कर लोगों की वाहवाही लूटी। अंत में मौलाना माविया ने दुआ के बाद जलसा संपन्न कराया। संचालन मौलाना नसीम अहमद सुल्तानपुरी व अध्यक्षता जामा मस्जिद के इमाम मौलाना बैतुल्लाह कासिमी ने किया। जलसा संपन्न कराने में मो. आसिफ़ ने अहम भूमिका निभाई।इस मौके पर मौलाना राफे, मौलाना तकीउद्दीन, मौलाना सालेह, मौलाना दानिश, मुन्ना कुरैशी, मेराज हाशमी, वारिस हाशमी, अमीन अंसारी, हसन मेंहदी आदि रहे।
Previous articleजौनपुर : बदलापुर पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार 
Next articleजौनपुर : कन्या प्राथमिक पाठशाला में सजीव झांकी का हुआ आयोजन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?