जौनपुर : बड़ागांव रामलीला समिति की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन
सुईथाकलां। मो आसिफ तहलका 24×7 क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बड़ागांव में श्रीराम लीला समिति की कार्यकारिणी बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें श्रीराम लीला समिति की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी श्यामनंदन मौर्य को सौंपी गई।
नवीन कार्यकारिणी में संरक्षक फूलचंद जायसवाल, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र मास्टर, प्रबंधक राजाराम मौर्य, उप प्रबंधक अखिलेश भारती, कोषाध्यक्ष जितेंद्र कुमार मास्टर, उप कोषाध्यक्ष चंद्रेश मौर्या भीम, संचालक संतोष कुमार भारती, विशेष सहयोगी अरविंद कुमार भारती, मेला प्रबंधक कालिका प्रसाद, सूचना मंत्री प्रमोद कुमार ठठेरा उर्फ मोदी, मंच संचालक जितेंद्र कुमार मास्टर, मुख्य सहयोगी अंकित कन्नोजिया, संतोष कुमार अग्रहरि, निलेश मोदनवाल, प्रिंस सोनी को श्रीराम लीला मंचन, विजयादशमी एंव भरत-मिलाप मेले को सकुशल सम्पन्न कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई।