जौनपुर : समाजवादी पदयात्रा का खेतासराय में हुआ भव्य स्वागत

जौनपुर : समाजवादी पदयात्रा का खेतासराय में हुआ भव्य स्वागत

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
                    गाजीपुर से चलकर “देश बचाओ देश बनाओ” समाजवादी संदेश पदयात्रा बुधवार को देर शाम खेतासराय पहुंची और अम्बेडकर प्रतिमा पर माल्यातपर्ण कर नगर में यात्रा का शुभारम्भ हुआ।
यहां पर मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं ने यात्रा का जोरदार स्वागत किया।
पदयात्रा का नेतृत्व कर रहे वरिष्ठ छात्र नेता अभिषेक यादव एवं संचालक समाजवादी लोहिया वाहिनी के निवर्तमान राष्ट्रीय महासचिव राघवेन्द्र यादव का स्वागत नगर के चौराहे पर हुआ। पदयात्रा कोइरीडीहा, लपरी, जपटापुर, तरसावां, गुरैनी, मनेछा होते सायं सात बजे खेतासराय चौराहे पर पहुंची। यहां सपा नेता गजराज यादव, मो.असलम खान, सतीश त्रिदेव, सभासद राकेश यादव, गुड्डू यादव, दुर्गा सोनकर आदि कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा में शामिल पार्टी कार्यकर्ताओं का फूल मालाओं से स्वागत किया। साथ में पूर्व विधायक लाल बहादुर यादव, पूर्व विधायक मो. अरशद खान रहे। पद यात्रा का संचालन नगर अध्यक्ष मो. सलीम ने किया। इस अवसर पर सफर शेख, गुड्डू यादव, दुर्गा सोनकर, सुभाष सोनकर, इरफाना अहमद, एजाज़ अहमद, सोनू खान, कपिलदेव यादव आदि लोग मुख्य रूप से मौजूद रहे।
Previous articleजौनपुर : एडीएम ने किया प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु नि:शुल्क कोचिंग का शुभारंभ
Next articleजौनपुर : बड़ागांव रामलीला समिति की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?