जौनपुर : बढ़ती मंहगाई और अपराध को लेकर सपाइयों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा

जौनपुर : बढ़ती मंहगाई और अपराध को लेकर सपाइयों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा

केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
               बढ़ती मंहगाई और अपराध को लेकर केराकत विधानसभा क्षेत्र के सपाइयों ने गुरुवार को एसडीएम राजेश कुमार चौरसिया को ज्ञापन सौंपा।इसके पूर्व सपा कार्यकर्ताओं की पार्टी कार्यालय पर बैठक हुई जिसमें उन्होंने खराब कानून व्यवस्था पर चिंता जताई।

वक्ताओं ने कहा कि यदि यही हाल रहा तो प्रदेश की सड़कें बेगुनाहों की खून से लाल हो जायेगी। इस मौके पर सुरेश यादव, डॉ हरिराम यादव, दूधनाथ यादव, पवन मंडल, एजाज अहमद, शमशेर यादव, मनोज चौहान, प्रमोद गौड़ आदि रहे। नेतृत्व सपा के केराकत विधानसभा अध्यक्ष नीरज पहलवान ने किया।
Previous articleजौनपुर : जमीनी विवादों के निपटारे के लिए एसडीएम ने बनाई टास्क फोर्स टीम
Next articleजौनपुर : जिलाधिकारी की अनोखी पहल ! न्याय चला गांव की ओर…
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?