जौनपुर : बदमाशों ने बिल्डिंग मैटीरियल दुकानदार को मारी गोली
बक्शा।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
थाना क्षेत्र के मई गांव में शुक्रवार साढ़े बारह बजे के आस पास अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने बिल्डिंग मैटेरियल व किराना दुकानदार को गोली मार फरार हो गए। घटना की सुचना मिलते ही हड़कम्प मच गया।थानाध्यक्ष दिब्य प्रकाश सिंह मौके पर पहुँच कर घायल को बक्शा नौपेड़वा सीएचसी अस्पताल पहुँचाया जहाँ चिकित्सक ने बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल भिजवाया। थाना क्षेत्र के मई गांव निवासी सुरेन्द्र मिश्र का 32 वर्षीय पुत्र स्वत्रंत मिश्र उर्फ मोनू गांव में मिश्रा सीमेंट एजेंसी व किराना की दुकान खोल रखें है।मोनू के अनुसार गांव निवासी आकाश मिश्र से जमीनी विवाद तथा सत्यम मिश्र से पैसे का लेनदेन का विवाद चला आ रहा है।


















